क्या मंत्री, जलसंसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -क्या यह बात सही है कि पथ निर्माण विभाग तथा भवन निर्माण विभाग द्वारा ए०एम०आई०सी०ई० डिग्री धारक कनीय अभियंताओं को सहायक अभियंता में प्रोन्नति दे दी गई है जबकि जलसंसाधन विभाग में उक्त डिग्री धारकों को उक्त पद पर प्रोन्नति नहीं दी गई है, यदि हां तो सरकार कब-तक उक्त डिग्री धारकों को सहायक अभियंता के पद पर प्रोन्नति देने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?