क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि राजधानी पटना स्थित एम्स से दीघा जाने वाली नहर के पश्चिमी छोर पर बनी सड़क जो दीघा होते हुये जेपी सेतु तक जाती है, पर लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले एक वर्ष से खराब है जिसके कारण लोगों को रात में आवागमन में कठिनाई हो रही है तथा प्रायः दुर्घटनायें होती रहती है; यदि हां , तो सरकार उक्त पथ पर लगे खराब स्ट्रीट लाईटों को कबतक मरम्मत कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?