क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला के काको प्रखंड अंतर्गत काजी सराय, इमलिका चक, चानबूदर, बेमई गांव, घोसी प्रखंड के घोसी बाजार तथा वंशी बिगहा गांव व हुलासगंज प्रखंड में लोदीपुर गावं के सामने सड़क पर पानी गिर रहा है;2. क्या यह बात सही है कि आर सी डी सड़क निर्माण के समय गांवों में सड़क किनारे नाला नहीं होने के कारण घरों का पानी सडक पर गिरने से सड़कें खराब हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त वर्णित जगहों पर नाला निर्माण कराने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?