क्या मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर वाला पंचायत एनएच 28 हनुमान मंदिर के निकट से महेश मेहता के घर की तरफ जाने वाली सड़क, जिसका सर्वें आईडी 31443 है, यह सड़क काफी जर्जर हो जाने के कारण क्षेत्र की जनता को आवागमन में असुविधा हो रही है, यदि हां तो, सरकार कब तक उक्त सड़क का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?