क्या मंत्री , ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बोचहां विधानसभा क्षेत्र के प्रखण्ड मुशहरी, ग्राम-खबड़ा उर्फ किरतपुर गुरूदास, ग्राम-रघुनाथ वार्ड नं0-10 के महादलित बस्ती-टोला में सड़क संपर्क पथ नहीं हैं;2. क्या यह बात सही है कि प्रखंड मुशहरी, ग्राम-खबड़ा उर्फ किरतपुर गुरूदास, ग्राम-रघुनाथ वार्ड नं0-10 के महादलित बस्ती में लगभग 100 सौ से अधिक महादलित परिवार रहते हैं, इस महादलित बस्ती-टोलों में सड़क संपर्क पथ नहीं रहने से आम जनता को काफी कठिनाईयों का समना करना पड़ता है;3 . यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार प्रखंडों के महादलित बस्ती-टोलों में सड़क संपर्क पथ निर्माण कराने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?