क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला अंतर्गत खगड़िया प्रखण्ड के उत्तरी भदास पंचायत के संतोष पुल के कोशी नदी नहर किनारे पी.डब्लू.डी. पथ से बाए तरफ राजाजान वभना के अंत तक तथा दाये तरफ बांध् तक सड़क नहीं होने के कारण दलित एवं पिछड़े वर्ग के परिवार को आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त वर्णित सड़कों का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?