क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:(1) क्या यह बात सही है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण योजना के पत्रांक-73, दिनांक-17.02.2025 के माध्यम से मोतिहारी प्रखण्ड अन्तर्गत लगभग 45 जर्जर पथों के मरम्मती हेतु स्वीकृत हुआ है, जिसमें क्रमांक-685, प्रोजेक्ट आईडी-517823615124907 एल-069, एल-032 से पूर्वी टिकुलिया भाया धोबी टोला भी स्वीकृत हुआ है;(2) क्या यह बात सही है कि खण्ड (1) के स्वीकृत पथ में एक पुलिया लगभग 06 मीटर का ध्वस्त हो गया है, जिसके कारण आवा-गमन बाधित है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार खण्ड-(2) के ध्वस्त पुलिया का निर्माण कराते हुए खण्ड-(1) के स्वीकृत पथों में जो भी ध्वस्त पुलिया है उसका निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?