क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के ब्रहम्पुर विधान सभा अन्तर्गत ब्रहम्पुर प्रखण्ड के ग्राम पंचायत बैरिया के ग्राम-बलुऑ में गोकुल जलाशय पर पुलिया का निर्माण नहीं होने से चक्की पंचायत के जवही दियर, चक्की प्रखण्ड मुख्यालय एवं ब्रहम्पुर मुख्यालय का आवागमन से प्रभावित होता है, यदि हाँ, तो सरकार गोकुल जलाशय पर पुलिया का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?