क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत नगरा प्रखंड के ग्राम अफौर के रामाचौड़ा के जरतीमाई स्थान के पास भी.एल.सी. नहर पर पूर्व में निर्मित फुटब्रीज है, जिसपर छोटे -बड़े वाहनों के परिचालन के साथ-साथ आमजनों को आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हां, तो सरकार (भी.एल.सी.) नहर पर फुटब्रीज के स्थान पर कबतक नया पुल का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?