क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मुख्य मंत्री कच्ची नली-गली योजना अंतर्गत पटना नगर निगम में पूर्वी रूपसपुर भट्ठा पर श्री सीताराम राय के मकान से रंजन सिंह के मकान होते हुए नंदकिशोर प्रसाद के मकान तक भूगर्भ नाला एवं पी0सी0सी0 सड़क निर्माण कार्य का एकरारनामा स0-27/एफ2/2023 ग्रुप सं0-1 के कार्यारम्भ की तिथि 28.03.2023 से छः माह की अवधि में संवेदक कार्यापालक अभियंता नूतन राजधानी प्रमंडल पटना नगर निगम को पुरा करना था;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सड़क एवं नाला निर्माण के नाम पर गड्ढा खोद कर आजतक कार्य सम्पन्न नहीं किया गया है, जिसके कारण वहाँ के निवासियों का बरसात के समय यातायात बाधित हो जाता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार सड़क एवं भूगर्भ नाला निर्माण में विलम्ब के लिए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई एवं निर्माण कार्य पुरा कराने विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?