क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के सासाराम विधान सभा क्षेत्र में एक भी कृषि महाविद्यालय नहीं होने के कारण उक्त क्षेत्र छात्र एवं छात्राओं को वहाँ से 100 कि० मी० दूर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जाकर कृषि की पढाई करनी पड़ती है, जिससे उन्हें कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त विधान सभा क्षेत्र में कृषि महाविद्यालय का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?