क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत घाटकुसुम्भा/चेवाड़ा/अरियरी एवं शेखपुरा प्रखंड में पेयजल की गम्भीर समस्या रहने के कारण वर्णित प्रखंडों के अधिनस्थ गाँव में विगत 10-15 वर्ष पूर्व अधिष्ठापित चापाकल में छोटे-मोटे कारणों से लगभग 500 चापाकल बंद पड़े है तथा इस संबंध में प्रश्नकर्ता सदस्य द्वारा उक्त बंद पड़े चापाकलों का चालू कराने से संबंधित लगभग 10 पत्र (उदाहरण स्वरूप पत्रांक-390/2024, दिनांक-30.10.2024, पत्रांक-475/2024, दिनांक-29.12.2024 एवं पत्रांक-13/2025, दिनांक-09.01.2025) कार्यपालक अभियंता, कार्य प्रमण्डल, शेखपुरा को सूची के साथ देने के बावजूद भी अभीतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है ;यदि हाँ,तो सरकार उक्त प्रखंड में स्थल निरीक्षण कराकर बंद पड़े चाप कलो को चालू कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?