क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत नगर पंचायत जयनगर के पटनागद्दी चौक से स्टेशन होते हुए शहीद चौक तक सड़क किनारे ही बस, टैम्पू लगे रहने के कारण घंटो जाम रहने से लोगों को यातायात में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता हैं एवं यात्री सुविधा भवन नहीं होने के कारण भी यात्रियों को भारी असुविधा होती है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक दूसरे जगह बस एवं टैम्पू पड़ाव की व्यवस्था कर जाम से निजात दिलाने एवं यात्री सुविधा उपलब्ध कराने का विचार रखती है,नही तो क्यों?