क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अंतर्गत प्रखण्ड गोरेयाकोठी, प्रखण्ड-लकड़ी नवीगंज एवं प्रखंड-बसंतपुर में मुख्यमंत्री सात निश्चय हर-घर नल-जल योजना पार्ट-1 के तहत टावर, पाईप बिछाने का कार्य किया था, परन्तु 80 प्रतिशत पंचायतों में गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं कराये जाने के कारण पाईप फट जाना, टंकी टुट जाना मोटर खराब हो जाना एवं टावर का पाईप फट जाना आदि समस्योओं के वजह से उक्त प्रखंडों के ग्रामीणों को हर घर नल का जल का शुद्ध पानी नही मिल पा रहा है, यदि हाँ तो सरकार उक्त प्रखंड़ो के वार्डो में सर्वे कराकर टावर की मरम्मति, मोटर बदलने, एवं नया पाईप बिछाने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?