क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत नारायाण मेडिकल कॉलेज द्वारा उच्च विद्यालय, जमुहार की भूमि पर अतिक्रमण किया गया है,2. क्या यह बात सही है कि माननीय पटना उच्च न्यायालय में दायर सीडब्लुजेसी नं०-15454/2015 दिनांक-30.06.2016 द्वारा पारित आदेश में सरकार को यह निदेश दिया गया है कि नारायण मेडिकल कॉलेज द्वारा बलपूर्वक अतिक्रमण भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, परन्तु अब तक अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश का अनुपालन कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?