क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत बरौनी प्रखण्ड के नींगा पंचायत एवं वीरपुर प्रखण्ड के भवानंदपुर पंचायत में उप-स्वास्थ्य केन्द्र नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि विभाग के द्वारा उक्त पंचायतो में उप-स्वास्थ्य केन्द्र खोलने हेतु प्रस्तावित है परन्तु आजतक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से उक्त पंचायत के वासियों को ईलाज मे असुविधा का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त पंचायतों में प्रस्तावित उप-स्वास्थ्य केन्द्रों का यथाशीघ्र निर्माण प्रारंभ कराने का विचार रखती है, हॉ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों?