क्या मंत्री स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे की1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के तेतरिया प्रखंड अंतर्गत पुनास लहलादपुर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण हेतु ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति से प्रस्ताव पारित कर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी तेतरिया के पत्रांक 101 दिनांक 27 जनवरी 2023 द्वारा से सिविल सर्जन मोतिहारी को पत्र भेजा जा चुका है लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है;2. यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त वर्णित स्थल पर स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कराने का विचार रखती है ,तो क्यों?