क्या मंत्री, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत सासाराम के समीप माँ ताराचण्डी पीठ, कैमूर पहाड़ी (रोहतास) पर प्रसद्धि धुआँ कुण्ड एवं पिकनीक स्पॉट आदि स्थापित है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्थल में अधिक संख्या में लोगों का एक मात्र कच्ची रास्ते से होकर आना-जाना लगा रहता है, जिससे अप्रिय घटना की संभावना बनी रहती है एवं कठिनाईयों का सामना भी करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार माँ ताराचण्डी पीठ से धुआँ कुण्ड तक रोप-वे का निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?