क्या मंत्री,स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान,पटना में कोरोनरी एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, सीटी एंजियोग्राफी एवं पेसमेकर लगाने की निःशुल्क व्यवस्था आयुष्मान भारत योजना एवं मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान के तहत उपलब्ध है परंतु इन दोनों योजनाओं से जो गरीब आच्छादित नहीं हैं उन्हें इसके लिये शुल्क देना पड़ता है, यदि हां तो क्या सरकार इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान,पटना में भर्त्ती होनेवाले सभी मरीजों के लिये कोरोनरी एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, सीटी एंजियोग्राफी एवं पेसमेकर लगाने की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों ?