क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:–1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिला के मझौलिया प्रखंड में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिसवा का चाहरदीवारी नहीं होने से अराजक तत्वों एवं पशुओं का आना-जाना लगा रहता है एवं भवन जर्जर अवस्था में है;2. क्या यह बात सही है कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिसवा में एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने से आस-पास के एक दर्जन पंचायतों के लाखों लोगों को कठिनाई होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक उक्त अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराने और एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड की ब्यवस्था कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?