क्यामंत्री , उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के रून्नीसैदपुर प्रखण्ड के बरहेता पंचायत के वार्ड संख्या-08 तथा 10 के पासवान टोला विष्णुपुर में बिजली का पोल अभी तक नहीं हैऋ2. क्या यह बात सही है कि लोग आज भी बिजली की आपूर्ति हेतु तार बॉस-बल्ला के सहारे अपने घर तक ले जा रहे हैं, जिससे आमजन तथा उनके घर और माल मवेशी से साथ बड़ी घटना होने की आशंका बनी रहती हैऋ3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक उक्त गॉव के संबंध्ति वार्डों में स्थायी पोल लगवाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?