क्या मंत्री , स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिलान्तर्गत् बनमनखी प्रखण्ड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सरसी का भवन जर्जर हो गया है, जिससे किसी अप्रिय घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है; यदि हाँ, तो सरकार जनहित में कब तक उक्त अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?