क्या मंत्राी, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि नालंदा जिला के एकगंर सराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 4 एमबीबीएस तथा एक आयुष एवं एक दंत चिकित्सक पदस्थापित है2. क्या यह बात सही है कि ई0एन0टी डॉ0 विशेस चिकित्सक स्नेहलता वर्मा द्वारा बंध्याकरण एवं अन्य आपरेशन किया जा रहा है, एवं आपरेशन के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं रहने के कारण दिनांक 20.1.25 के अंजू कुमारी, तोडल बिगहा निवासी को बंध्याकरण करने के क्रम में शरीर के आंतरिक भाग में अनयत्रा कटने से स्थिति खराब होने पर अन्यत्रा रेफर कर दिया गया जहां निजी नर्सिंग होम में अनावश्यक अत्यधिक राशि व्यय करना पड है3. यदि उपर्यूक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार एकगंगर सराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बरती जा रही लापरवाही की जांच कर कार्रवाई के साथ विशेषज्ञ शल्य चिकित्सक को कबतक पदस्थापित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?