क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला के अतरी विधान सभा क्षेत्र के प्रखंड अन्तर्गत ग्राम सारसू हाल्ट तक पहुँचाने के लिए आज तक कोई भी पक्की सड़क मार्ग नहीं है, जबकि ग्राम सारसू हाल्ट शेवटर बाजार सहित लगभग छः पंचायतों की जनता के लिए एक महत्वपूर्ण आवागमन एवं व्यापरिक केंद्र है; यदि हाँ, तो सरकार सारसू हॉल्ट रेलवे स्टेशन को सड़क मार्ग से कबतक जोड़ने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?