क्या मंत्री , स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियां जिला अंतर्गत बैसा प्रखण्ड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलगंज का निर्माण कार्य आठ वर्ष पूर्व हुआ था किंतु आज भी इस केन्द्र से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रहा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यरत नहीं रहने के कारण लोगों को उपचार एवं दवाई प्राप्ति हेतु 20 कि.मी. दूर रौटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रौटा जाना पड़ता है;3. क्या यह बात सही है कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर उसे उपयोगहीन बना दिया है जिस कारण से भी डॉक्टर एवं ए.एन.एम अपनी सेवाए नहीं दे रहे हैं;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलगंज के भवन निर्माण के 08 वर्ष बाद भी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रखने का औचित्य क्या है ?