क्या मंत्री , स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला अन्तर्गत तरैया विधान सभा क्षेत्र के ईसुआपुर प्रखंड का अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कुम्हैला निजी भवन में चल रहा हे;2. क्या यह बात सही है कि उक्त अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य के भवन का निर्माण वर्तमान में भूमि उपलब्ध् होने एवं निविदा की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद भी नहीं हो पा रहा है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य के भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?