क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत बेगूसराय प्रखण्ड के खम्हार, वन्द्वार एवं रजौड़ा में उप-स्वास्थ्य केन्द्र नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि विभाग द्वारा उक्त पंचायतों में उप-स्वास्थ्य केन्द्र खोलने हेतु प्रस्तावित है परन्तु आजतक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से उक्त पंचायत वासियों को ईलाज मे असुविधा का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडो का उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त पंचायतों में प्रस्तावित उप-स्वास्थ्य केन्द्रों का यथाशीघ्र निर्माण प्रारंभ कराने का विचार रखती हैं, हॉ, तो कबतक, नहीं तो क्यों?