क्या मंत्राी, योजना एवं विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत स्थानीय क्षेत्रा अभियंत्राण संगठन 2 का तकनीकी प्रशाखा कार्यालय, बिक्रमगंज में संचालित हो रहा है2. क्या यह बात सही है को उक्त कार्यालय भाड़े पर निजी भवन बिक्रम गंज में संचालित किया जा रहा है तथा एकाउंट सेक्शन सासाराम मुख्यालय में अवस्थित हैयदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार स्थानीय क्षेत्रा अभियंत्राण संगठन 2 का स्थाई भवन, विक्रमगंज में निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?