क्या मंत्री,स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान,शेखपुरा,पटना के परिसर में अवस्थित संस्थान के भवन में राज्य स्वास्थ्य समिति का कार्यालय स्थापित था परंतु अब राज्य स्वास्थ्य समिति का कार्यालय भवन बन जाने के कारण उक्त भवन अनुपयोगी पड़ा हुआ है जबकि इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में आकस्मिक स्थिति में आनेवाले मरीजों को इमर्जेंसी वार्ड में बेड उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण अन्यत्र निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है, यदि हां तो सरकार इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान परिसर में अवस्थित राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यालय के रूप में पूर्व में कार्यरत और वर्तमान में खाली पड़े भवन में कम से कम 500 बेड का इमर्जेंसी वार्ड खोलने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों ?