क्या मंत्री , स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बिहार में सहायक नर्स एएनएम(R) का मानदेय मात्रा 13950/ रूपये प्रतिमाह है जो दैनिक मजदूरी से भी कम है; तथा अल्प मानदेय भी समय पर नहीं मिल पाता है;2. क्या बात सही है कि उक्त नर्सो को सुदूर देहातों मे घर से 200 कि0 मी0 की दूरी पर प्रतिनियुक्त किया गया है, जिस कारण आने जाने में कठिनाई का सामना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार सहायक नर्स एएनएम (R) का मासिक मानदेय में वृद्धि और स्वास्थ्य बीमा एवं यात्रा भत्ता का लाभ देने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?