क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला अन्तर्गत मानसी प्रखण्ड स्थित हेल्थ एण्ड बेलनेस सेंटर बलहा बाजार में मूलभूत सुविधाओं के अभाव चिकित्सको का नियमित नहीं आना एवं प्रसव सुविधा नहीं होने के कारण आमलोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि हेल्थ एण्ड बेलनेस सेंटर बलहा बाजार, मानसी सी0एस0सी0 से 6 किमी0 दूरी पर खगड़िया सदर अस्पताल से 20 किमी की दुरी पर स्थित है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त स्वास्थ्य केन्द्र में मूलभूत सुविधा एवं प्रसव सुविधा प्रदान कराने कि विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों ?