क्या मंत्री , पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत खैरा प्रखण्ड के गरही डैम स्पेलवे के पास सौन्दर्यीकरण का कार्य कराने में अनियमितता की जा रही है;2. क्या यह बात सही है कि जे0ई0 या एस0डी0ओ0 के अनुपस्थिाति में कार्य किया जा रहा है जहाँ मेटेरियल इत्यादि यथा, पीलर में भी 8एम0एम0 छड़ इस्तेमाल किया जा रहा है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त कार्य का उच्चस्तरीय जाँच कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?