क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगे की:-1. क्या यह बात सही हैं कि कैमूर जिलान्तर्गत रामगढ नगर पंचायत के राम प्यारे धोबी पिता:- हंसलाल धोबी और विशाल कुमार पिता:- राम प्यारे धोबी की मृत्यु दिनांक:- 15.10.2024 को सर्प काटने से हो गई हैं?2. क्या यह बात सही हैं की चार महीने होने के पश्चात विभाग द्वारा अभी तक आश्रित परिवार को मुआवजा की राशि मृतक के आश्रित परिवार को नहीं दिया गया है, यदि हाँ तो सरकार मुआवजा कि राशि मृतक के आश्रित परिवार को कबतक देने का विचार रखती है नहीं तो क्यों?