क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि: –क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिला के मझौलिया प्रखंड में रमपुरवा महनवा पंचायत एवं चनपटिया प्रखंड के चुहड़ी एवं बनकट पुरैना पंचायत में वर्ष 2022 में ही उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण प्रस्तावित था ,किन्तु तीनों उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों का निर्माण कार्य अभी तक आरंभ नहीं हुआ है, यदि हाँ तो सरकार कब तक दोषी पदाधिकारियों एवं संबंधित संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा उप स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?