क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि लख्खीसराय जिला के सूर्यगढ़ा एव चानन प्रखण्ड की आबादी घनी है जहाँ अस्पताल की व्यवस्था ठीक नही है;2. क्या यह बात सही है कि डॉक्टर एवं नर्स की प्रतिनियुक्ति एवं बेड की कमी रहने के कारण इलाज सुचारु रूप से नही हो पाता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक चानन प्रंखड के अस्पताल में 100 बेड तथा पर्याप्त डॉक्टर एवं नर्स की व्यवस्था करना चाहती है, नहीं तो क्यों ?