क्या मंत्राी, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला के बायसी विधन सभा अन्तर्गत डगरवा एवं बायसी प्रखण्ड के दोनो अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो में प्रतिनियुक्त डॉक्टर एवं नर्स नियमित रूप से उपस्थित नहीं होते है, जिस कारण दूर-दराज से आए मरीजो, गर्भवती महिलाए को काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त दोनो अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर प्रतिनियुक्त डॉक्टर एवं नर्स को नियमित उपस्थित शतप्रतिशत सुनिश्चित कराने, मरीजो को समुचित इलाज करने एवं गायब डॉक्टर एवं नर्स पर कौनसी कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?