क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परसा के चिकित्सा प्रभारी विगत 5 वर्षो से कार्यरत है, जबकि सरकारी प्रावधानुसार एक स्थान पर सेवा काल की अवधि 03 वर्ष ही है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्वास्थ्य केन्द्र में रोगियों को मूलभूत सुविधा जैसे दवा वितरण, एन0जी0ओ0 के माध्यम मिलने वाली भोजन, सफाई एवं अस्पताल के रंगाई पोताई में मिलीभगत कर प्रभारी द्वारा अनियमितता की जाती है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त चिकित्सा प्रभारी द्वारा की जा रही अनियमितता की जॉच कराने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक नही तो क्यों ?