क्या मंत्री , स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि अनुमंडलीय अस्पताल, बनमनखी में चाहरदिवारी नही रहने से अस्पताल परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है एवं परिसर की भूमि पर अतिक्रमण भी किया जा रहा है, साथ ही परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा गैर कानूनी कार्य किये जाने एवं अस्पताल की संपत्ति चोरी जैसी अप्रिय घटना होती रहती है, जिससे घटित होती है, जिससे ईलाजरत् मरीज एवं परिजनों सहित अस्पताल कर्मी को कठिनाई का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार जनहित में उक्त अनुमंडलीय अस्पताल परिसर के चाहरदिवारी का निर्माण शीघ्र कराने का विचार रखती है नही तो क्यों ?