Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1823Starred Question Listed

प्रतिनियुक्ति करना

श्री प्रमोद कुमार (19) (मोतिहारी) स्वास्थ्य 21 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला के धनरूआ प्रखंड के कोसुत पंचायत में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर कोसुत का निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत जुलाई 2024 में हस्तगत करा दिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य कर्मियों के प्रतिनियुक्ति हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अनरूआ के पत्रांक-359 दिनांक-05.08.2024 के आलोक में असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी पटना ने अपने पत्रांक-7947 दिनांक 10.09.2024 के द्वारा निदेशक प्रमुख प्रशासन से पत्राचार  के माध्यम से प्रतिनियुक्ति हेतु अनुरोध किया था, किन्तु आजतक प्रतिनियुक्ति नहीं हो सका;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्वास्थ्य केन्द्र हेतु आवश्यक कार्य बल का पद सृजन करते हुए चिकित्सक एवं अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों ;

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
21 मार्च, 2025
Member
श्री प्रमोद कुमार (19) (मोतिहारी)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य
MLA Profile
PRAMOD KUMAR (19)
PRAMOD KUMAR (19)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Motihari-East Champaran (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
21 Feb 1962
Address
Village- Suryapur, PO- Jeevdhara, Thana- Piprakothi, District- East Champaran, Bihar, Pin Code- 845429