Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1822Starred Question Listed

कारवाई करना

श्री राकेश कुमार रौशन (174) (इस्लामपुर, नालन्दा ) स्वास्थ्य 21 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिला के इस्लामपुर प्रखंड अन्तर्गत समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इस्लामपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पिछले 14 वर्ष से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी इस्लामपुर सी0एच0सी0 में कार्यरत है एवं उनके द्वारा आम सभा किए बिना रजिस्टर तैयार कर आशा वर्कर की कुल-15 रिक्तियों को भरा गया था ;3. क्या यह बात सही है कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा चयनित आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी नालन्दा ने जाँच के बाद पत्रांक-60 दिनांक-19.05.2023 द्वारा चयन रद्द भी किया है;4. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार फर्जी प्रक्रिया के तहत चयन करने वाले एवं 14 वर्ष से एक-ही स्थान पर कार्यरत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर कौन-सी कार्रवाई कबतक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
21 मार्च, 2025
Member
श्री राकेश कुमार रौशन (174) (इस्लामपुर, नालन्दा )
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य
MLA Profile
Rakesh Kumar Roushan (174)
Rakesh Kumar Roushan (174)
First-Time Elected
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Islampur, Nalanda - Nalanda (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
02 Jan 1970