क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि अरवल जिला के एन. एच. 139 पर सड़क दुर्घटना ज्यादा होती है और अरवल में ट्रामा सेंटर नहीं रहने से ज़्यादातर पीड़ित पटना पहुँचते ही दम तोड़ देते हैं ?2. क्या यह बात सही है कि विक्रम में वर्षो से ट्रामा सेंटर बन कर तैयार है, लेकिन अभी तक वहाँ चिकित्सा सुविधा शुरू नहीं हुआ है यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार अरवल में ट्रामा सेंटर बनवाने अथवा इलाके के मरीजों के उपचार हेतु विक्रम में बना ट्रामा सेंटर तत्काल चालू करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यो ?