क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1.क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत कदवा प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,भेलागंज का भवन नहीं रहने के कारण स्वास्थ्य केंद्र का रोगियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, यदि हां, तो सरकार कब-तक उक्त अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण कराने का विचार रखती है नहीं तो क्यों?