क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बिहार सरकार के वित्त विभाग के संकल्प संख्या 14636, दिनांक 30/11/1972 द्वारा राज्य के सभी सरकारी कर्मियों को क्षतिपूरक अवकाश की सुविधा प्रदान की गई है;2. क्या यह बात सही है कि पटना दंत महाविधालय एवं अस्पताल, पटना में कार्यरत संविदा आधरित दंत चिकित्सक, शिक्षक एवं अन्य कर्मी जनहित एवं लोकहित में सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी अस्पताल में मरीजों का उपचार करते हैं; यदि हॉ, तो सरकार उन्हें क्षतिपूरक अवकाश या अतिरिक्त पारिश्रमिक प्रदान कर रही है, यदि नहीं, तो इसका क्या औचित्य हैं;