क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत बहादुरगंज एवं टेढ़ागाढ स्वास्थ्य केेन्द्रों में शव वाहन उपलब्ध नहीं रहने के कारण शव को घर तक पहुँचाने में निर्धन परिवारों को काफी दिक्कतों का सामाना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त दोनों प्रखण्डों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में शव वाहन मुहैया कराने विचार रखती है, नहीं तो क्यों?