क्या मंत्राी, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के घनश्यामपुर प्रखण्ड प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घनश्ययामपुर में डाक्टरों एवं हेल्थ मनेजर के मिली भगत से रोगी के लिए आवंटित नास्ता, भोजन नही दिया जाता है;2. क्या यह बात सही है कि प्रा0 स्वास्थ्य केन्द्र घनश्यामपुर में वेड सीट, फर्श, लेबर रूम चिकित्सा कक्ष, मछंड़दानी प्रायः काफी गंदा रहता है;3. यदि उपर्यक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है कि तो सरकार उक्त अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी एवं हेल्थ मनेजर के विरुद्ध कार्रवाई करने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?