क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के बिस्फी प्रखंडान्तर्गत रथौस पंचायत के बार्ड नं0-5 एवं 6 में लोहर और शिबौल के बीच कमला नदी के दोनों ओर सड़क निर्मित है;2. क्या यह बात सही है कि बरसात को छोड़कर शेष दिनों में स्थानीय ग्रामीण बांस चचरी पुल के सहारे आते-जाते है;3 .यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार लोहर और शिबौल के बीच पक्का पुल का निर्माण कराने का विचार रखती है, कबतक, नहीं तो क्यों?