क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगेे कि:क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महखड़, में स्वीकृत पद के विरूद्ध चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मीयों की काफी कमी है, यदि हाॅ तो सरकार उक्त स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मीयों के पदस्थापन का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?