क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि: -1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण के बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में कुल 31 चिकित्सकों का पद सृजित है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल में 31 चिकित्सको के स्थान पर मात्र 13 चिकित्सक कार्यरत है;3. क्या यह बात सही है कि चिकित्सकों के अभाव में मरीजों को उपचार कराने में परेशानी होती है एवं बहुतायत मरीज इलाज हेतु पड़ोसी जिला गोरखपुर जाने के लिए विवश हो जाते हैं;4. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार अनुमंडलीय अस्पताल में रिक्त स्थानों पर चिकित्सकों का पदस्थापन करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नही तो क्यों ?