क्या मंत्री ,आपदा प्रबंध्न विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि सारण जिला के सोनपुर प्रखंड के जहांगीरपुर पंचायतान्तर्गत जहांगीरपुर ग्राम निवासी नन्द प्रसाद यादव, पिता-स्व. जयधरी राय की दिनांक 16.05.2021 को मंडल रेल अस्पताल, सोनपुर में कोरोना से मृत्यु हो गई थी, परंतु चार वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक उनके परिजन को सहायता राशि नहीं मिल पाया है, यदि हां तो सरकार कब तक मृतक के परिजनों को सहायता राशि देने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?