क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला अन्तर्गत कल्याणपुर विधान सभा क्षेत्र के प्रखंड कोटवा के अहिरौलिया पंचायत में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अहिरौलिया पहले से स्वीकृत है किन्तु भवन के अभाव में स्वास्थ्य सेवाएँ की सुविधा से पंचायत वासी अभी तक वंचित है, जबकि पंचायत अन्तर्गत सार्वजनिक रूप में गैर मजरूआ भूमि उपलब्ध है; यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त वर्णित स्वीकृत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य का भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?